Chandauliशासन प्रशासन

Chandauli: जिलाधिकारी ने सकलडीहा के गांवों में SIR अभियान का निरीक्षण किया, बीएलओ को घर-घर प्रपत्र वितरण के सख्त निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर घर-घर बांट रहे गणना प्रपत्रः विशेष पुनरीक्षण अभियान से मतदाता सूची होगी शुद्ध- जिलाधिकारी चन्दौली

रंधा सिंह, चन्दौली

 

चंदौली। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) अभियान को सफल बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने रविवार को सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के खंडेहरा और इटवा गांव का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी सकलडीहा, सुपरवाइजर, बीएलओ और अन्य संबंधित अधिकारियों से मतदाता गणना प्रपत्र वितरण एवं अपडेट की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता से अभियान पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और भरवाकर वापस ले रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है, ताकि कोई भी वोटर छूट न जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में शामिल नामों की वर्तमान सूची से मैपिंग (मिलान) का कार्य अगले दो दिनों में हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

सभी बीएलओ को बीएलओ एप का एडवांस वर्जन-8.7 प्ले स्टोर से तुरंत डाउनलोड करने और प्रपत्र वितरण को एप पर मार्क करते रहने के निर्देश दिए गए, जिससे प्रगति ऑनलाइन अपडेट होती रहे। अभियान की निगरानी के लिए अपर जिलाधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी और जनपद स्तर के 46 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर, सुपरवाइजर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी बातचीत कर अभियान की जानकारी ली और मतदाताओं से सहयोग की अपील की। यह अभियान मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे आगामी चुनावों में पारदर्शिता बनी रहे।

पूरी वीडियो देखने के लिए यहां click करें…

https://www.instagram.com/reel/DQ1ZNaNExrr/?igsh=ZGtqZ3YxaWNmMHBm

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button