Chandauli

Chandauli: बलुआ पुलिस की बड़ी सफलता, गांव में छिपी अवैध बंदूक फैक्ट्री का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद

रंधा सिंह, चन्दौली

 

चंदौली जिले में बलुआ थाना पुलिस ने रविवार शाम एक सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम देते हुए नदेसर गांव में चल रही गैरकानूनी असलाह निर्मित इकाई का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मौके से तीन अधबने और तैयार तमंचे, कारतूस, कल-पुर्जे और औजार जब्त किए। साथ ही इस अवैध धंधे के मास्टरमाइंड को धर दबोचा।

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी ने पूरी डिटेल्स शेयर कीं और पुलिस टीम की तारीफ करते हुए 20 हजार रुपये के इनाम का ऐलान किया। यह ऑपरेशन एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण के दिशा-निर्देशों पर एसपी आदित्य लांग्हे की देखरेख में थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार की अगुवाई में संपन्न हुआ।

मुखबिर की पुख्ता खबर पर पुलिस ने नदेसर मारूफपुर इलाके में एक मकान पर छापा मारा। वहां छिपकर अवैध हथियार बनाने का पूरा सेटअप मिला। बरामदगी में शामिल हैं – एक 12 बोर तमंचा, एक 312 बोर तमंचा, एक 315 बोर का आधा तैयार तमंचा, दो 315 बोर खाली कारतूस, एक 12 बोर खोखा, साथ ही हथियार बनाने के स्पेयर पार्ट्स और टूल्स।

गिरफ्तार आरोपी संजय शर्मा उर्फ संजू (नदेसर मारूफपुर निवासी) ने इंटेरोगेशन में कबूला कि वह प्रोफेशनल तौर पर अवैध असलाह बनाता है और हर पीस को 3 से 3.5 हजार रुपये में सप्लाई करता है। उसके मुख्य खरीदार चार लोग हैं – एक चंदौली, एक गाजीपुर और दो वाराणसी से। वह नए हथियार बनाने के साथ-साथ पुराने की रिपेयरिंग भी करता था।

पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित सेक्शनों में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पर पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। अब पुलिस उसके नेटवर्क के अन्य सदस्यों और खरीदारों तक पहुंचने में जुटी है। यह कार्रवाई इलाके में अपराधियों के बीच दहशत पैदा करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button