Chandauli

Chandauli: मंदिर दर्शन के लिए निकले युवक की सिर कूचकर हत्या, कच्चे घर में मिला शव

रंधा सिंह, चंदौली

 

चंदौली: जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के परोरवा गांव में एक 20 वर्षीय युवक की ईंट से सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई है। युवक सोमवार रात से लापता था और मंगलवार को उसका शव गांव के बाहर एक कच्चे घर में खून से लथपथ हालत में मिला।

The Gurukulam School फिर विवादों के घेरे में: म्यूजिक टीचर पर छात्रा से छेड़खानी का गंभीर आरोप

 

घर से मंदिर में दर्शन करने निकला था युवक

मृतक की पहचान परोरवा गांव निवासी राजकुमार (20) पुत्र रामकरन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजकुमार सोमवार की रात घर से रविदास मंदिर में दर्शन करने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

उधार पैसे मांगने पर दबंगों ने परिवार को पीटा, लाठी-डंडों से हमला, चार गंभीर रूप से घायल

 

बच्चों ने खेलते हुए देखा शव

मंगलवार दोपहर को, गांव के कुछ बच्चे घर से लगभग 500 मीटर दूर एक कच्चे घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा उस कोठरी में चला गया, जहां उसने राजकुमार का शव देखा। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही सीओ डीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा, अलीनगर इंस्पेक्टर अनिल पांडे और मुगलसराय कोतवाल गगन राज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ईंट से सिर कूचकर हत्या की आशंका है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Chandauli: बलुआ पुलिस की बड़ी सफलता, गांव में छिपी अवैध बंदूक फैक्ट्री का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button