Chandauli: रंगदारी, एससी-एसटी और भूमाफिया मामलों में लिप्त शातिर अपराधी जिला बदर, पुलिस ने की मुनादी और सौंपी नोटिस
रंधा सिंह, चंदौली

~ मुगलसराय कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही एक अपराधी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई।
~ DM चंदौली के आदेश पर आरोपित ओम प्रकाश गुप्ता के घर नोटिस किया चस्पा
~ आरोपी ओम प्रकाश गुप्ता 6 माह तक जिले से रहेगा जिला के बाहर
~ रंगदारी, भूमाफिया जैसे मुकदमे में आरोपी है ओमप्रकाश गुप्ता
~ क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रकेश शर्मा, कस्बा इंचार्ज मनोज तिवारी सहित पुलिस टीम रही शामिल
चंदौली, उत्तर प्रदेश: जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरिशंकरपुर गांव निवासी शातिर अपराधी ओमप्रकाश गुप्ता के खिलाफ जिला प्रशासन ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 3(3) के तहत “जिला बदर” की कार्रवाई की है। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के आदेश के बाद शुक्रवार को मुगलसराय पुलिस ने आरोपी को नोटिस थमाया और गांव में ध्वनि प्रसारण (मुनादी) कर यह सार्वजनिक रूप से घोषित किया कि ओमप्रकाश गुप्ता अब छह महीने तक जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
गाजीपुर: करंडा क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा व बाइक बरामद
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, ओमप्रकाश गुप्ता पर रंगदारी मांगने, एससी-एसटी एक्ट के तहत गंभीर धाराएं, तथा भूमाफिया गतिविधियों में शामिल होने जैसे गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लगातार मिल रही शिकायतों और पुलिस जांच के आधार पर जिला प्रशासन ने उसे जनपद के लिए खतरा मानते हुए जिला बदर करने का निर्णय लिया।
शुक्रवार शाम, क्राइम इंस्पेक्टर चंदरकेश शर्मा, दरोगा सीताराम, तथा कस्बा इंचार्ज मनोज कुमार तिवारी की टीम ने हरिशंकरपुर पहुंचकर आरोपी के घर जाकर नोटिस की तामीली कराई और लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणा की कि अब वह व्यक्ति आगामी छह माह तक चंदौली जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का हिस्सा है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।




