
रंधा सिंह, चंदौली
चंदौली (मुगलसराय), 18 नवंबर 2025। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जायसवाल स्कूल के पीछे वाली गली में एक घर में मंगलवार की शाम 7 बजे अचानक आग लग गई। आगलगी की सूचना से अफरातफरी मच गई। वही आसपास मौजूद लोगों ने बिजली कटवाएं। इसके बाद बाल्टी से पानी फेंक कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नही कर पाए। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी मौके पर पहुंची फायर टीम ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । इस दौरान वहां रखा एसी, फ्रिज समेत लगभग दो लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया ।
बताया जा रहा है कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जायसवाल स्कूल के पीछे वाली गली में मनोज तिवारी मकान का मकान है। मनोज तिवारी की मकान में ही जनरल स्टोर की दुकान है। दुकान काफी दिनों से बंद थी । ऐसे में उसमें उन्होंने फ्रिज ऐसी और अन्य सामान रखा हुआ था। शाम लगभग साढ़े छह बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई । देखते देखते घर में बिजली की कई तारें जल गई। इस बीच मौके पर पहुंचे शिवम और आसपास मौजूद लोगों ने सबसे पहले बिजली की सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद लोगों ने पानी फेंकना शुरू किया लेकिन सामान के चाहते आग भभकी रही ।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर टीम ने पानी डालकर आग कर काबू पाया। गृहस्वामी के पुत्र शिवम् ने बताया कि भाई की शादी में मिला सामान दो एसी, फ्रिज आदि सामना रखा हुआ था, जो जलकर नष्ट हो गया है। लगभग दो लाख रूपये का नुकसान हुआ है।




