Varanasi

वाराणसी में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं: डीएम ने गोदामों का किया आकस्मिक दौरा, कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी

अजय त्रिपाठी, वाराणसी

~ जिले में एलपीजी गैस की समुचित उपलब्धता, कोई कमी नहीं है-डीएम

~ किसी भी प्रकार की कालाबाजारी एवं स्टॉक होल्डिंग नहीं होनी चाहिए, अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

~ जिलाधिकारी टकटकपुर स्थित इंडियन एवं भारत पेट्रोलियम के एलपीजी गैस सिलेंडर गोदाम का किया औचक निरीक्षण

~ गैस सिलेंडरों का वितरण नियमानुसार और सुगमता के साथ उपभोक्ताओं को सुनिश्चित कराया जाए-सत्येंद्र कुमार

 

वाराणसी जिले में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट स्थिति जाहिर की है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को टकटकपुर इलाके में इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के एलपीजी सिलेंडर गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

वाराणसी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में शराब पार्टी का वायरल वीडियो: कर्मचारी बने ‘साकी’, जांच के आदेश

 

निरीक्षण के दौरान डीएम ने गोदाम प्रबंधकों और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गैस सिलेंडरों का वितरण पूरी तरह नियमों के अनुसार और बिना किसी रुकावट के आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में एलपीजी की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और किसी भी तरह की कमी नहीं है।

डीएम ने कालाबाजारी, अनावश्यक स्टॉक जमा करने या कृत्रिम संकट पैदा करने की किसी भी कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को आदेश दिए कि गोदामों पर सतत निगरानी रखी जाए ताकि उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से सिलेंडर मिलते रहें और कोई असुविधा न हो।

वाराणसी में शुरू हुआ एचपीवी वैक्सीन अभियान: 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण का शुभारंभ

 

यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब कुछ जगहों पर गैस की उपलब्धता को लेकर अफवाहें फैली हुई थीं, लेकिन प्रशासन ने इसे निराधार बताते हुए लोगों से घबराने या अनावश्यक भंडारण न करने की अपील की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button