Ghazipur

Ghazipur पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, शेरपुर में कटानरोधी कार्यों का लिया जायजा, ग्रामीणों को दिए आश्वासन

ख़बर गाज़ीपुर: राहुल पटेल

 

गाजीपुर, 17 जुलाई 2025 । उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को जनपद गाजीपुर का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मोहम्मदाबाद क्षेत्र के शेरपुर के जलालपुर में गंगा नदी के किनारे चल रहे कटान निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया और नाव से तटवर्ती इलाकों का स्थलीय जायजा लिया। मंत्री ने गंगा की बदलती धारा और कटाव की तीव्रता को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को कार्य में गति लाने और दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सेमरा से शेरपुर तक बोल्डर पिचिंग का निरीक्षण

मंत्री ने निरीक्षण के दौरान सेमरा से शेरपुर मुबारक बस्ती तक किए जा रहे बोल्डर पिचिंग कार्य को देखा। उन्होंने मुबारकपुर केवट बस्ती के पास हाल में हुए भूस्खलन और कटान का भी जायजा लिया और इस संबंध में स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

खाद्य एवं रसद विभाग के उपायुक्त ने सैदपुर में कोटे की दुकानों का किया औचक निरीक्षण, गड़बड़ी मिलने पर जताई नाराजगी

 

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटान संभावित क्षेत्रों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) शीघ्र तैयार की जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया कि सेमरा के समीप शेष बचे 700 मीटर क्षेत्र और मुबारकपुर केवट बस्ती से आगे तक के कार्य की रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत की जाए।

ग्रामीणों को दिए आश्वासन, किया पौधारोपण

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनकी मांगों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता, कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रमुख रूप से पीयूष राय, जयप्रकाश राय और ओमप्रकाश राय मौजूद रहे।

अचानक बदला कार्यक्रम, स्थलीय निरीक्षण रद्द

शेरपुर में निरीक्षण के बाद कैबिनेट मंत्री का कार्यक्रम अचानक बदल गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें करंडा क्षेत्र के बयेपुर सोकनी और जमानिया के कपूरघाट में हो रहे कटान निरोधक कार्यों का भी निरीक्षण करना था, लेकिन उन्होंने वहां जाने के बजाय डाक बंगले में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उसके बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

ऑनलाइन जुए के खिलाफ सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

 

 

शेरपुर में बोले मंत्री: “परियोजना बनाकर बचाएंगे जमीनें”

मंत्री ने शेरपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि,

“शेरपुर में पहले से किए गए कटानरोधी कार्यों के चलते इस वर्ष किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन अगल-बगल के क्षेत्र अभी भी कटान की चपेट में हैं। इन क्षेत्रों के लिए अलग से परियोजनाएं बनाकर प्रभावित भूमि को सुरक्षित किया जाएगा।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button