Ghazipur

Ghazipur: बाजार से लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

राहुल पटेल, गाज़ीपुर

 

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। मेख गेट के सामने हुई इस दुर्घटना में बाजार से लौट रहे दंपती की बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार अपाची बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय धर्मेंद्र राजभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं।

जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर गांव निवासी धर्मेंद्र राजभर गुरुवार शाम अपनी पत्नी के साथ कासिमाबाद बाजार गए थे। रात करीब 9 बजे जब दोनों घर लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई अपाची बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत अस्पताल भेजा, लेकिन धर्मेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। पत्नी के रोते-बिलखते हालात देखकर गांव में मातम का माहौल है। धर्मेंद्र अपने पीछे दो छोटे बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।

कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

गाजीपुर: करंडा में दिनदहाड़े फायरिंग, एक बदमाश ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button