Ghazipur

Ghazipur: लोकतंत्र सेनानी व पूर्व प्रधान पारस सिंह का निधन, पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

आकाश पाण्डेय

मनिहारी (गाजीपुर), 18 दिसंबर 2025: गाजीपुर जिले के मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा सुजनीपुर के पूर्व प्रधान, लोकतंत्र सेनानी एवं क्षेत्र के वरिष्ठ जनसेवी स्वर्गीय पारस सिंह का बुधवार को वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उनके योगदान को याद करते हुए भावुक हो गए।

स्वर्गीय पारस सिंह कई बार ग्रामसभा सुजनीपुर के निर्वाचित प्रधान रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र, समाज और गांव की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वे सरल स्वभाव, कर्मठ और जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गुरुवार को उनके पैतृक गांव सुजनीपुर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान उनके पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज से ढका गया और पुलिस टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। थाना शादियाबाद के सब इंस्पेक्टर प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस लाइन से आए पुलिस कर्मियों ने भी सम्मान गार्ड दिया।

वर्तमान में उनकी पुत्रवधू श्रीमती प्रतिभा सिंह (पत्नी श्री विकास प्रताप सिंह) ग्रामसभा सुजनीपुर की प्रधान हैं।

निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी त्रिभुवन राय, तहसील के कानूनगो एवं लेखपाल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल रहे। स्वर्गीय पारस सिंह के निधन से क्षेत्र ने एक समर्पित जनसेवक खो दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button