GhazipurNews

Ghazipur: सैदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भव्य रैली संपन्न, हजारों कार्यकर्ता शामिल

आकाश पाण्डेय, गाज़ीपुर

 

सैदपुर (गाजीपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक कर्ता सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में आज एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में एकल गीत कर्ता श्रीमान हरिशरण, अमृत वचनकर्ता  दिलीप सहित मंचासीन नगर संघचालक प्रहलाद दास की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। अध्यक्षता श्रीवर पाण्डेय ने की, जबकि अमित चौरसिया सहित संघ के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

रैली सैदपुर डायरेक्ट से शुरू होकर चौराहा, मार्केट, त्रिमुहानी, भीतरी मोड़, सादात मोड़ से गुजरते हुए डाइट पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। सैदपुर के सीईओ रामकृष्ण तिवारी, खानपुर के शो राजीव, सैदपुर के टाउन इंचार्ज मनोज कुमार पांडे सहित पूरा पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा, जिससे रैली शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह रैली संघ के विचारों के प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक शक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण साबित हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button