Varanasi

Varanasi: बिना हेलमेट और प्रेशर हॉर्न बजाते तीन युवकों पर पुलिस की सख्ती, एक गिरफ्तार, बाइक सीज

नीरज सिंह, वाराणसी

~ बिना हेलमेट और प्रेशर हॉर्न बजाते तीन युवकों पर पुलिस की सख्ती, एक गिरफ्तार, बाइक सीज

 

वाराणसी, 10 नवंबर 2025: सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लालपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने सोमवार शाम पांडेयपुर चौराहे पर गश्त के दौरान तीन युवकों को बाइक पर बिना हेलमेट और तेज प्रेशर हॉर्न बजाते हुए पकड़ा। पुलिस ने युवकों को रोककर पूछताछ की तो उनके पास वाहन के कोई वैध कागजात नहीं मिले। बाइक का नंबर प्लेट भी डिजाइनदार था, को की मानक के एकदम विपरीत लिखा था, मौके पर ही एक युवक को हिरासत में ले लिया गया, जबकि बाइक को सीज कर थाने लाया गया।

बाइक के साथ पकड़े गए आरोपी युवक का नाम करण कुमार निवासी आयर, थाना चोलापुर क्षेत्र है इसके साथ दो अन्य दो युवक फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी। दोपहिया बाइक, जिसके कागजात गायब होने से मालिकाना हक साबित नहीं हो सका। पुलिस ने इसे तुरंत सीज किया।

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया, “सड़क पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग, प्रेशर हॉर्न और बिना कागजात वाहन चलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। शहर की सुरक्षा और शांति बनाए रखने में आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है।”

इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना, ध्वनि प्रदूषण और कानून व्यवस्था की रक्षा और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हेलमेट पहनें, वैध कागजात रखें और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल न करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान, जुर्माना और वाहन सीज जैसी कार्रवाई लगातार होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button