Ghazipur

Saidpur: श्रीधर पाण्डेय ने वाणिज्य कर अधिकारी बनकर परिजनों को किया गौरवान्वित

अंकित मिश्रा, गाज़ीपुर

 

सैदपुर (गाज़ीपुर)। क्षेत्र अंतर्गत हुरमुजपुर गांव निवासी श्रीधर पाण्डेय ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर वाणिज्य कर अधिकारी का पद प्राप्त किया है। वाणिज्य कर अधिकारी में उन्हें 62वां स्थान मिला है। अपने प्रथम प्रयास में यह सफलता अर्जित करने वाले श्रीधर पाण्डेय वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पाण्डेय के पुत्र हैं। इससे पहले वह तीन बार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का साक्षात्कार दे चुके थे। हालांकि, कुछ अंकों की कमी के कारण उनका चयन नहीं हो सका था।

वह अभी फिर से यूपीएससी परीक्षा में शामिल होकर उच्च पद प्राप्त करने के लिए अपने भाग्य की आजमाइश कर रहे हैं। अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से करने के बाद उन्होंने सन साइन स्कूल जखनियां से इंटर तक की शिक्षा पूरी किया और इसके बाद बलिया के एक कॉलेज से पॉलीटेक्निक तथा लखनऊ इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। लखनऊ में रहकर ही वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।

श्रीधर पाण्डेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा स्वर्गीय राजनाथ पाण्डेय, माता स्वर्गीय अनीता पाण्डेय और अपने गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर सन साइन स्कूल जखनियां के प्रबंधक विपिन कुमार सिंह, पिता अशोक पाण्डेय, बहन आकांक्षा, अरिमरदन पाण्डेय, आशा पाण्डेय, नवीन पाण्डेय, दिवाकर पाण्डेय, दीपा, अनामिका, नूतन और ग्रामवासी शिक्षक संतोष कुमार सिंह सहित कई शुभचिंतकों और भाजपाइयों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button