जैतपुरा में पुलिस कार्रवाई बेअसर: खुलेआम चल रहा ऑनलाइन जुआ और गांजा कारोबार, लोग पूछ रहे हैं कहाँ गई SOG2
ख़बर भारत डेस्क

~ कमिश्नरेट वाराणसी के जैतपुरा में पुलिस की कार्रवाही के बाद भी नही थमा ऑनलाइन जुए का कारोबार
~ SOG-2 की कार्यवाही भी बेअसर, धड़ल्ले से सिटी स्टेशन के सामने फिर शुरू हो गया लॉटरी का कारोबार
~ खुलेआम सड़क के फुटपाथ पर बिक रहा है गांजा
~ लगभग तीन माह पहले हुई कार्रवाई के बाद भी नही बंद किया कथित मनीष पांडेय नामक सटोरी
~ थाना प्रभारी के बदलते ही फिर सज गया बर्बादी का बाजार,अलईपुरा स्टेशन के सामने फल फुल रहा जुआ/लॉटरी का कारोबार
वाराणसी। धर्म और सांस्कृतिक नगरी काशी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के काशी ज़ोन के जैतपुरा थानाक्षेत्र में खुलेआम अनैतिक कार्य हो रहे हैं। ऐसे अनैतिक कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने SOG-2 का गठन किया था जिससे यह आस लगाई जा रही थी कि अनैतिक देह व्यापार, नशे व जुआ/लॉटरी के कारोबार पर लगाम लगेगी लेकिन शुरू में खूब हो-हल्ला हुआ, छापेमारी हुई लेकिन अब मामला ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है। जहां 3 महीने पहले SOG2 ने छापेमारी कर कई लोगों को ऑनलाइन जुआ खेलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था आज वहीं मजमा लगता है।
ताज़ा मामला थाना जैतपुरा के सिटी स्टेशन के सामने मंदिर के ठीक पीछे का हैं जहाँ बिना डर-खौफ के पुलिस के नाक के निचे बड़े पैमाने पर ऑनलाइन जुए का कारोबार चल रहा है।

सूत्रों की माने तो कथित मनीष पांडेय नामक व्यक्ति का शहर के कई इलाकों मे ऑनलाइन सट्टा का कारोबार फल फुल रहा हैं, पुरानापुल के नीचे कॉरिडोर पर रोज जुए का बैठता है फड़, दर्जनों की संख्या में झुंड बना कर खेलते हैं जुआ और वही दूसरी तरफ सरैन्या पुलिस चौकी अंतर्गत वरुणा नदी किनारे एक झोपड़ी मे खुलेआम बर्बादी का सौदा किया जाता हैं गौरतलब हैं कि इस खेल मे अधिकांश टोटो चालक, ठेला पटरी और बुनकर सहित छोटे कार्यों के मजदूर अपने किस्मत को आजमाते हैं और अपनी दिनभर की मेहनत को बस कुछ ही नंबरों पर दांव खेल कर गँवाते हैं, वहीं सूत्रों की माने तो पुरानापुल वाला जुआ कोई नेपाली नामक व्यक्ति की देख रेख मे चलता हैं जिसका असल सिण्डिकेट कतिथ मनीष पाण्डेय संभालता हैं, हालांकि सिटी स्टेशन पर चल रहे जुए को पूर्व थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा की धरपकड़ मे बंद करा दिया गया था, वहीं उनके ट्रांसफर होते ही एक बार फिर से जुआ फलने फूलने लगा, अब देखना यह होगा की नवागत थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह की कब नजरे इनायत इस घर को बर्बाद करने वाले अड्डे पर होती हैं और कब इस तरह का कारोबार करने वाले कतिथ सिण्डिकेटर सलाखों के पीछे पहुँचते हैं।
जैतपुरा थानांतर्गत गोलगड्डा और अलईपुर सिटी स्टेशन के पास फुटपाथ पर खुलेआम लबे सड़क गांजा बेचा जा रहा है, ऐसे लगे सड़क खुलेआम गांजा बिकना कहीं ना कहीं पुलिस के संलिप्तता और विशेष कृपा को दर्शाती है ।




