वाराणसी: बिरयानी विक्रेता पर युवती से धर्म छुपाकर दोस्ती का आरोप, पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
पहचान उजागर होने पर युवती ने बनाई दूरी, आधी रात साथियों संग घर में घुसकर मारपीट का आरोप; घटना CCTV में कैद

~ धर्म छुपाकर दोस्ती करने का आरोप
~ युवती द्वारा दूरी बनाने पर विवाद बढ़ा
~ आधी रात घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप
~ पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद
~ पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
~ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी खुलेआम घूम रहा है आरोपी नहीं है उसे पुलिस का डर
~ धर्म छिपाकर दोस्ती, कई महिलाओं से संबंध का खुलासा
Neeraj Singh, Varanasi
वाराणसी: कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर इलाके में एक युवती ने मुरादाबादी बिरयानी की दुकान चलाने वाले युवक पर पहचान छिपाकर दोस्ती करने, शोषण करने और विरोध पर घर पहुंचकर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि आरोपी ने हिंदू नाम ‘शान सिंह’ का इस्तेमाल कर उनसे संपर्क किया, जबकि उसका असली नाम सऊद है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191(2), 115(2), 352, 351(3), 69 तथा एससी-एसटी एक्ट की धाराओं 3(1), 3(1)(r), 3(2)(v), 3(2)(va) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता नदेसर स्थित इमलाक कॉलोनी गेट नंबर-2 में किराए के मकान में रहती हैं और ट्रैवेल्स एजेंसी का काम करती हैं। उनके अनुसार, इलाके में बिरयानी की दुकान चलाने वाले शान सिंह उर्फ सऊद से उनकी पहचान थी। वह नियमित रूप से उसकी दुकान से बिरयानी मंगवाती थीं। इसी दौरान सऊद ने पीड़िता के नंबर पर बिरयानी के टेस्ट इत्यादि के लिए मैसेज करते करते दोस्ती कर ली, उसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और संबंध स्थापित हो गए।
असली पहचान का पता चलने पर दूरी
पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी कई अन्य महिलाओं से भी संबंध रखता है। वह जानबूझकर हिंदू नाम ‘शान सिंह’ का इस्तेमाल कर लड़कियों से संपर्क बनाता है। इस खुलासे के बाद पीड़िता ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी।
बदनामी और चेतावनी के बाद रात में हमला
तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने युवती के बारे में आसपास बदनामी फैलानी शुरू कर दी। जब यह बात पता चली, तो वह अपने परिचित के साथ दुकान पर गईं, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। फोन पर उसे बदनामी रोकने की चेतावनी दी गई।
उसी रात करीब 1 बजे के आसपास आरोपी अपने 3-4 साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंच गया। वहां मौजूद पीड़ित और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां भी दीं। शोर सुनकर कॉलोनी के गार्ड ने बीच-बचाव किया, जिससे स्थिति संभली।
घायल साथी और जान से मारने की धमकी
पीड़िता का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। शोर सुनकर मौके पर मौजूद गार्ड ने बीच-बचाव किया। हमले में उसके साथी के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद पीड़िता ने 112 नंबर पर सूचना दी लेकिन आरोपी को थाने से छोड़ दिया गया, और पीड़ित पक्ष को ही थाने में बैठा दिया गया, दूसरे दिन दोपहर बाद आरोपी अपने अधिवक्ता के साथ आया और कुछ देर रुकने के बाद वहां से चला गया। तब जाकर पुलिस ने पीड़ित पक्ष को छोड़ा। हालांकि दूसरे दिन खबर चलने के बाद पुलिस ने जांच कर मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन वहीं मुख्य आरोपी से साथ-साथ अन्य भी खुलेआम घूम रहें हैं।
पुलिस कार्रवाई और आरोपी का बेखौफ रवैया
पीड़िता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मुख्य आरोपी शान सिंह उर्फ सऊद तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ उपरोक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जांच जारी है।पीड़िता ने आगे बताया कि मुख्य आरोपी सऊद घटना के बाद भी रात करीब 2 बजे उनके घर के आसपास घूमता दिखा। उसके अन्य साथी अभी भी बिरयानी की दुकान पर सामान्य रूप से काम कर रहे हैं, जैसे मुकदमा दर्ज होने और पुलिस कार्रवाई का उन पर कोई असर ही नहीं हुआ हो। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और मामले की गहन जांच की अपील की है।




