Varanasi

वाराणसी सेंट्रल बार चुनाव संपन्न, रविवार को नतीजे; बनारस बार के परिणाम भी घोषित होंगे

अध्यक्ष-महामंत्री समेत 20 पदों पर कड़ा मुकाबला, 77 प्रत्याशी मैदान में

ख़बर भारत, डेस्क

 

 

वाराणसी। पूर्वांचल के सबसे बड़े वकील संगठन सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हो गया। मतगणना और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा रविवार को होगी। उसी दिन बनारस बार एसोसिएशन के परिणाम भी सामने आएंगे।

20 पदों पर 77 प्रत्याशियों का रोमांचक मुकाबला

सेंट्रल बार एसोसिएशन में अध्यक्ष, महामंत्री समेत 20 पदों के लिए 77 प्रत्याशी मैदान में उतरे। प्रतिष्ठित पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दिनभर चली मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही, जिसमें वकीलों का उत्साह देखते ही बन था।

वरिष्ठ समिति की मुस्तैदी से निष्पक्ष चुनाव

चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष राधेलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूरी टीम सक्रिय रही। सदस्य विजय शंकर रस्तोगी, अशोक कुमार सिंह ‘प्रिंस’, मोहन यादव, महफूज आलम, संतोष कुमार सिंह, सेंट्रल बार अध्यक्ष मंगलेश दूबे, महामंत्री राजेश गुप्ता सहित अन्य ने व्यवस्थाओं पर नजर रखी।

बनारस बार में 76.86% मतदान, शुक्रवार को संपन्न

शुक्रवार को बनारस बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चला। 76.86% मत पड़े, जो वकीलों की सक्रियता दर्शाता है। वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, सदस्य सुरेश श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद पाठक, तारकनाथ गांगुली, अमरेश मिश्र, प्रदीप श्रीवास्तव, अजय बरनवाल, कमलेश यादव, अमित कुमार श्रीवास्तव सहित टीम ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया।

रविवार सुबह 8 बजे मतगणना, नतीजों पर सबकी नजर

दोनों एसोसिएशनों की मतगणना रविवार सुबह 8 बजे शुरू होगी। वकील समुदाय की नजरें परिणामों पर टिकी हैं, जो वाराणसी की अधिवक्ता राजनीति की दिशा तय करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button