Varanasi

Varanasi: Infinity Care Hospital ने हृदय चिकित्सा में रचा इतिहास, पूर्वांचल की पहली BENTALL सर्जरी और दूसरी सफल TAVI प्रक्रिया संपन्न

आरिफ़ अंसारी, वाराणसी

वाराणसी स्थित इन्फिनिटी केयर हॉस्पिटल भोजूबीर ने हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पूर्वांचल को चिकित्सा मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है। अस्पताल में पूर्वांचल की दूसरी सफल TAVI (Transcatheter Aortic Valve Implantation) प्रक्रिया के साथ-साथ पूर्वांचल की पहली BENTALL सर्जरी को CABG (Coronary Artery Bypass Grafting) के साथ एक ही समय में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह उपलब्धि इसलिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि TAVI और BENTALL जैसी हृदय शल्य क्रियाएं अत्यधिक जटिल, उच्च जोखिम वाली और अत्याधुनिक तकनीकी दक्षता की मांग करती हैं।

 

इन जटिल सर्जरी का सफल निष्पादन अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उपचार पद्धति और अनुभवी चिकित्सकों की कुशल टीमवर्क का परिणाम है। इन शल्य क्रियाओं को विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट और कार्डियक सर्जनों की टीम ने अंजाम दिया, जिसमें प्रमुख रूप से डॉ. अभिषेक विक्रम सिंह, डॉ. अमरनाथ शॉ, डॉ. सचिन और डॉ. प्रितेश शामिल रहे। चिकित्सकों ने आपसी समन्वय, सटीक योजना और नवीनतम तकनीकों का प्रयोग करते हुए इन चुनौतीपूर्ण प्रक्रियाओं को सफल बनाया।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर और संतोषजनक है तथा उसे लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। इन्फिनिटी केयर हॉस्पिटल की यह उपलब्धि न केवल वाराणसी बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इससे यह भी सिद्ध होता है कि अब गंभीर और उच्चस्तरीय हृदय उपचार के लिए मरीजों को बड़े महानगरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है।

इस ऐतिहासिक सफलता पर अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. अभिषेक विक्रम सिंह ने सभी डॉक्टरों और स्टाफ को बधाई देते हुए इसे टीमवर्क, आधुनिक तकनीक और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने भविष्य में भी उच्च गुणवत्ता वाली और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button