Varanasi

वाराणसी विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: सुशील सिंह के अवैध निर्माण पर चली सीलिंग की गाज़

नीरज सिंह, वाराणसी

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने उपाध्यक्ष के निर्देश पर जोन-01 क्षेत्र में अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। वार्ड-शिवपुर, मौजा-भरलाई क्षेत्र में सुशील सिंह द्वारा जी+2 तल के स्वीकृत मानचित्र में विचलन करते हुए निर्माण कराया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, पहले शमन मानचित्र दाखिल करने के बाद भी सुशील सिंह ने जी+3 तल का निर्माण शुरू किया। इस पर विकास प्राधिकरण ने उ.प्र. नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की धाराओं के अंतर्गत नोटिस जारी करते हुए पक्षकार को सुनवाई का अवसर भी दिया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा और जी+4 तल का निर्माण कार्य कराया जा रहा था जबकि वाराणसी विकास प्राधिकरण के प्रेस रिलीज में लिखा है कि जी+4 का निर्माण कार्य करा लिया गया।

बुधवार को (24 सितंबर 2025) वी डी ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को सील कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा, अवर अभियंता रोहित कुमार, प्रवर्तन दल और सभी सुपरवाइजर मौजूद रहे।

सील किए गए भवन को शिवपुर पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया है, और यदि इसके बाद किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अवैध कार्रवाई होती है तो भवन स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने आम जनता से अपील की है कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें, अन्यथा अवैध निर्माण पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button