Ghazipur

आधी रात तड़तड़ाई गोलियां: खानपुर में पुलिस-स्वाट टीम की मुठभेड़, शातिर लुटेरा अंगद यादव पैर में गोली लगने से घायल; साथी मनीष फरार

आकाश पाण्डेय, गाज़ीपुर

 

खानपुर (गाजीपुर): बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे खानपुर थाना क्षेत्र के टड़वा मोड़ के पास सन्नाटे को चीरती हुई पुलिस की राइफलों ने तड़तड़ाहट मचा दी। स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा और थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में फरीदहा हाल्ट के पास चेकिंग अभियान चल रहा था। तभी खानपुर की ओर से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने अनौनी की ओर भागने की कोशिश की।

पुलिस ने तत्काल पीछा शुरू किया और क्षेत्र में तैनात रात्रि ड्यूटी अधिकारियों को अलर्ट कर दिया। टड़वा मोड़ पर घेराबंदी के दौरान एक बदमाश मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरे में फरार हो गया, जबकि दूसरा अंगद यादव (पुत्र पारसनाथ यादव, निवासी रद्दीपुर, थाना रामपुर मांझा, गाजीपुर) पुलिस पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग करने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अंगद के बाएं पैर में गोली लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

Chandauli: डीडीयू स्टेशन पर RPF-GRPF की संयुक्त कार्रवाई, युवक से 60 लाख नकद बरामद; हवाला या टैक्स चोरी की आशंका

घायल बदमाश को तत्काल इलाज, जिला अस्पताल रेफर

पुलिस ने तुरंत अंगद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी सैदपुर राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि अंगद पर आधा दर्जन से अधिक लूट, चोरी और गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

फरार बदमाश की तलाश तेज, टीमें गठित

फरार साथी मनीष यादव (पुत्र रामचंद्र यादव, निवासी पचरासी, थाना नंदगंज, गाजीपुर) अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं। दोनों बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और उनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

मुठभेड़ की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग रात में सड़कों पर निकलने से डरने लगे हैं। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी बढ़ा दी है और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पांडेय ने कहा, “हम अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शेंगे नहीं। जनता निश्चिंत रहे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button