Ghazipur

गाजीपुर: शादियाबाद की बरसों पुरानी जलभराव समस्या का हल, नाले का निर्माण कार्य शुरू

500 मीटर लंबे नाले से मिलेगा बाजार व राहगीरों को राहत, व्यापार मंडल और समाजसेवियों की वर्षों की मेहनत रंग लाई

रिपोर्ट: राहुल पटेल।

 

गाजीपुर। शादियाबाद कस्बे की सबसे बड़ी समस्या—जलभराव—का समाधान आखिरकार निकल आया है। मनिहारी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जोगेंद्र सिंह के प्रयासों से वर्षों से अटकी पड़ी जल निकासी नाले की परियोजना अब जमीन पर उतरने लगी है।

पिछले पाँच वर्षों से यह मुद्दा स्थानीय व्यापारियों और आम जनता के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। इस समस्या को हल कराने के लिए शादियाबाद व्यापार मंडल और समाजसेवियों ने लगातार संघर्ष किया। वर्ष 2024 में व्यापार मंडल अध्यक्ष इकराम उल हक के नेतृत्व में पंचायत भवन कोएरी में विशेष बैठक आयोजित की गई थी। इसके बाद महामंत्री शाहिद भाई साहब और उपाध्यक्ष इरफान अजहरी ने इस मुद्दे को लगातार उठाया और प्रशासन पर दबाव बनाए रखा।

जून 2025 में नाले के निर्माण की स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन बरसात की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया। अब प्रमुख प्रतिनिधि ने बरसात के बीच ही इस कार्य को शुरू करने का निर्णय लिया।

परियोजना के अंतर्गत थाना चौराहे से प्रधान मोड़ तक लगभग 500 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाले के बन जाने से न केवल व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि राहगीरों और आम जनता को भी जलभराव से निजात मिलेगी।

निर्माण कार्य के शुभारंभ पर हाफ़िज़ जी बक्सा वाले, भाजपा नेता संगम मोदनवाल, अजय गुप्ता, असलम सिद्दीकी, बुच्ची यादव, इरफान अजहरी, रियाज़ू, सूफियान, ग्राम प्रधान अनिल कशौधन, अमित कशौधन, पिंटू कुशवाहा, कल्लू मोदनवाल, आजाद अंसारी, वरुण कुमार, नारुन जावेद, अशोक कुमार, संतोष यादव, सन्नी जायसवाल, ठेकेदार विनोद सिंह व उनके सहयोगी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button