News

कानपुर देहात: आटा चक्की में भयानक विस्फोट, हाईस्कूल छात्र का सिर फटाकर मौके पर मौत; CCTV वीडियो वायरल

अजय त्रिपाठी || ख़बर भारत

कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के सरगांव बुजुर्ग गांव में रविवार को एक आटा चक्की में गेहूं पीसते समय अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में हाईस्कूल के एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चक्की का लोहे का भारी ढक्कन तेज धमाके के साथ फटकर छात्र के सिर में घुस गया, जिससे उसका सिर फट गया और वह तड़पकर मर गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूरी दिल दहला देने वाली घटना कैद हो गई है।

मृतक छात्र की पहचान मोहित (उम्र करीब 15-16 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहित अपने दादा के लिए बाजरा पिसवाने आटा चक्की पर गया था। वह चक्की के ठीक सामने खड़ा था, तभी अचानक चक्की का पत्थर फट गया और लोहे का ढक्कन रॉकेट की तरह उछलकर उसके सिर में जा घुसा। विस्फोट इतना जोरदार था कि चारों तरफ आटे का सफेद धुआं फैल गया। सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि मौके पर पांच लोग खड़े थे। धमाका होते ही सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मोहित वहीं पर गिर पड़ा और तड़पकर दम तोड़ दिया।

वीडियो में धमाके की आवाज के साथ लोहे का ढक्कन उड़ता हुआ और मोहित का गिरते हुए दिखाई दे रहा है, जो देखने वालों की रूह कांप जाती है। घटना की सूचना मिलते ही रूरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चक्की में तकनीकी खराबी या ओवरलोडिंग को विस्फोट का कारण माना जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि आटा चक्की पुरानी थी और रखरखाव नहीं होता था। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। मोहित अपने पीछे माता-पिता और परिवार को छोड़ गया है। पुलिस चक्की मालिक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। वायरल वीडियो को देखकर लोग सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की बात कह रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button