Chandauli

चंदौली: ‘सबको हुनर, सबको रोजगार’ के तहत कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किया लोकार्पण

चंदन सिंह, चन्दौली

– सबको हुनर, सबको रोजगार के तहत चंदौली में हुआ कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ…

– सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किया केंद्र का लोकार्पण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा…

– उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण…

– कंप्यूटर साइंस, नर्सिंग साइंस व इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 300 छात्रों को मिलेगा अवसर…

– प्रशिक्षुओं को निःशुल्क रहना, खाना, पाठ्य सामग्री व ड्रेस की सुविधा उपलब्ध…

– प्रशिक्षण मैक्सवेल इंस्टिट्यूट एवं नर्सिंग कॉलेज में हुआ प्रारंभ — पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश…

– विधायक बोले — युवा शक्ति को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार…

 

चंदौली। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत “सबको हुनर, सबको रोजगार” अभियान को गति देने के लिए सैयदराजा क्षेत्र में मैक्सवेल इंस्टिट्यूट एवं नर्सिंग कॉलेज में कौशल प्रशिक्षण केंद्र का रविवार को विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक ने केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा पर संतोष जताया।

केंद्र में कंप्यूटर साइंस, नर्सिंग साइंस और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में कुल 300 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क होगा, जिसमें रहना, खाना, पाठ्य सामग्री और ड्रेस की सुविधा भी मुफ्त प्रदान की जाएगी। प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर हो रहा है। इच्छुक युवा जल्द से जल्द संपर्क कर अपना नामांकन करा सकते हैं।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना युवा शक्ति को हुनरमंद बनाकर ही साकार होगा। यह केंद्र बेरोजगार युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाएगा और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर स्वावलंबी बनें।

कार्यक्रम में संस्थान के निर्देशक, प्रशिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह की लहर है। यह पहल कौशल भारत मिशन को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button