LucknowNews

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले— PDA नहीं ‘पर्सनल डेवलपमेंट एसोसिएशन’ है

यूपी तेजी से डेवलप्ड स्टेट की ओर, माफिया मुक्त हुआ प्रदेश, सपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं

आरिफ़ अंसारी, ख़बर भारत

 

~ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पूरी तरह से दिग्भ्रमितः ब्रजेश पाठक

~ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा सुप्रीमो पर किया कड़ा प्रहार

~ पीडीए सच में है पर्सनल डेवलपमेंट एसोसिएशनः उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

~ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोलेः कुर्सी की भूख अखिलेश को झूठ बोलने पर करती है मजबूर

 

लखनऊ, 18 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव जिस PDA की बात करते हैं, वह वास्तव में “पर्सनल डेवलपमेंट एसोसिएशन” है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख पूरी तरह दिग्भ्रमित हो चुके हैं और सच्चाई सामने होने के बावजूद उसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कुर्सी की भूख उन्हें झूठ बोलने पर मजबूर करती है, जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण जीवन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उसी दिशा में तेज़ी से कार्य कर रही है।

पुलिस अधिकारी बनकर ठगों ने पिता से 95 हजार रुपये ऐंठे, लापता बेटी की तहरीर बनी साइबर ठगी का हथियार

 

डेवलप्ड स्टेट के रूप में बदलता उत्तर प्रदेश

ब्रजेश पाठक ने कहा कि जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मौजूदा आंकड़ों पर नजर डालते होंगे—जैसे 24 घंटे बिजली आपूर्ति, बेहतर सड़क और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी, सुधरा हुआ जीवन स्तर और सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं—तो उन्हें अपने शासनकाल की स्थिति याद आ जाती होगी। उन्होंने कहा कि सपा शासन में सड़कें टूटी रहती थीं, रात में अंधेरा छाया रहता था, अस्पताल तबेलों जैसे हालात में थे और स्कूलों में न बाउंड्री वॉल थी, न ही पढ़ाई का समुचित वातावरण। आज उत्तर प्रदेश पूरी तरह बदल चुका है और एक विकसित राज्य के रूप में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। प्रदूषण के आंकड़ों पर उठाए जा रहे सवालों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि एयर क्वालिटी की रीडिंग केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आईआईटी द्वारा लगाए गए सेंसर से ली जाती है, जिनमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता।

Varanasi: Infinity Care Hospital ने हृदय चिकित्सा में रचा इतिहास, पूर्वांचल की पहली BENTALL सर्जरी और दूसरी सफल TAVI प्रक्रिया संपन्न

 

पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई से माफिया मुक्त हुआ प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ ने हर बड़ी घटना का निष्पक्ष और प्रभावी अनावरण किया है। कुख्यात अपराधी और संगठित माफिया गिरोहों को समाप्त कर दिया गया है। चाहे अतीक अहमद हो, मुख्तार अंसारी या बद्दो जैसे अपराधी—सभी अंतरराज्यीय गैंग चलाने वाले माफियाओं का प्रदेश से सफाया हो चुका है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कोई माफिया नहीं बचा है, सभी दुम दबाकर भाग चुके हैं। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आपको पीड़ा इसलिए हो रही है क्योंकि आप इन्हीं माफियाओं के सहारे सत्ता चलाते थे।

डीएम ने रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण: फैमिली और बच्चों के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश – सत्येन्द्र कुमार

 

भर्तियों पर सवाल उठाने का सपा को अधिकार नहीं

ब्रजेश पाठक ने पुलिस भर्ती और लेखपाल भर्ती का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को इन मुद्दों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में भर्तियों में जातिवाद और भाई-भतीजावाद हावी था। एसडीएम के 86 पदों में से 56 पद एक ही जाति के लोगों को दिए गए थे। लेखपाल भर्ती में पर्ची सिस्टम चलता था, जबकि वर्तमान सरकार में 8,085 पदों पर पूरी तरह मेरिट और बुद्धि कौशल के आधार पर पारदर्शी नियुक्तियां की गई हैं। इन भर्तियों पर सवाल उठाना हजारों युवाओं की मेहनत और प्रतिभा का अपमान है।

बयानबाजी तक सीमित रह गया सपा का लक्ष्य

डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लाखों नौकरियों में निष्पक्ष और पारदर्शी भर्तियां हुई हैं और एक भी भर्ती में गड़बड़ी नहीं पाई गई है। आरक्षण के सभी नियमों का पूर्ण पालन किया गया है। सरकार ने 68 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराया है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अब केवल बयानवीर बनकर सुर्खियां बटोरना रह गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक एक्सप्रेसवे वाला राज्य है, निवेश में अग्रणी है और सभी मुख्यालयों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button