रविवार एवं ईद पर खुले रहेंगे टैक्स कलेक्शन सेंटर, जमा होगा गृहकर
वित्तीय वर्ष के अंतिम दो दिनों में भी खुले रहेंगे नगर निगम के टैक्स कलेक्शन सेंटर
मो० आरिफ अंसारी
वाराणसी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दो दिनों में अवकाश होने के बावजूद नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय एवं टैक्स कलेक्शन सेंटर खुले रहेंगे, ताकि भवन स्वामी बिना किसी बाधा के गृह कर जमा कर सकें।
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च (रविवार) और 31 मार्च (ईद पर्व) को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सभी केंद्र खुले रहेंगे। यह सुविधा उन भवन मालिकों के लिए दी गई है, जिन्होंने अभी तक अपना गृह कर जमा नहीं किया है।
ब्याज से बचने का मौका
नगर आयुक्त ने भवन स्वामियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर गृह कर जमा करें। यदि वे इस अवधि में टैक्स नहीं जमा करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त ब्याज देना पड़ सकता है।
टैक्स जमा करने के लिए विशेष सुविधा
- सभी जोनल कार्यालय और टैक्स कलेक्शन सेंटर खुले रहेंगे।
- ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे लोग घर बैठे टैक्स जमा कर सकते हैं।
- लंबी कतारों और अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द गृह कर जमा करने की सलाह दी गई है।
नगर निगम प्रशासन ने सभी भवन स्वामियों से सहयोग की अपील की है, ताकि वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले कर भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।




