Jaunpur

सई नदी में जलकुंभी ने ली 11 भैंसों की जान, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़

महीनों से नदी में फैली जलकुंभी हटाने की गुहार अनसुनी — DM ने कहा, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई।

रिपोर्ट: राजकुमार बेनवंशी।

 

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के पुराने शाही पुल के पास शनिवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। सेहमलपुर गांव निवासी किसान कृपाशंकर यादव उर्फ़ खरबोटू की 11 भैंसें सई नदी का पानी पीने गई थीं। तभी अचानक तेज बहाव ने उन्हें खींच लिया और पुल के पास जमी भारी जलकुंभी में फंसा दिया। देखते ही देखते सभी भैंसें दम तोड़ गईं। किसान अपनी आँखों के सामने लाखों की पूँजी डूबते देख लाचार रह गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा प्राकृतिक नहीं बल्कि सिंचाई विभाग की सीधी लापरवाही का नतीजा है। नदी में महीनों से जलकुंभी जमा है, जिसे साफ कराने की गुहार ग्रामीणों ने एक महीने पहले ही एसडीएम केराकत से लगाई थी। युवकों ने भी खुद प्रयास किया लेकिन असफल रहे। इसके बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में ग़ुस्सा है। उधर जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आश्वासन दिया कि तत्काल कार्रवाई होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नदी की सफाई प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button