ChandauliPolitics

AIMIM की चंदौली में जोरदार तैयारी: जिला पंचायत चुनाव में उतरेगी पूरी ताकत, ग्रामीण स्तर पीकर संगठन को मिलेगा नया बल

चंदन सिंह, चन्दौली

 

चंदौली। अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में अपनी राजनीतिक मौजूदगी को और मजबूत करने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को पूर्वांचल अध्यक्ष के चंदौली दौरे ने जिले की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी। कार्यकर्ताओं से मुलाकात में उन्होंने साफ कहा कि आगामी जिला पंचायत सदस्य चुनाव में पार्टी पूरी दम-खम के साथ मैदान में होगी।

पार्टी के पूर्वांचल सचिव संजय सिंह ने जोर देकर कहा कि AIMIM अब गांव-गांव तक अपना संगठन फैलाने जा रही है। चंदौली जैसे क्षेत्रों में युवा, किसान, दलित और पिछड़े वर्ग लंबे समय से उपेक्षित हैं। उनकी समस्याओं को लेकर AIMIM सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। जिला पंचायत चुनाव को पार्टी ने संगठन विस्तार का सुनहरा मौका बताया है।

बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र भी हुआ। नेताओं ने दावा किया कि बिहार में मिली कामयाबी और जनसमर्थन अब उत्तर प्रदेश की धरती पर भी रंग दिखाएगा। अल्पसंख्यक समुदाय के साथ-साथ दलित और अति पिछड़े वर्ग तेजी से AIMIM की ओर खिंचे चले आ रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को संदेश loud and clear था—बूथ स्तर पर सक्रिय रहो, जनता से सीधा संवाद बनाओ। आने वाला पंचायत चुनाव पार्टी के भविष्य की नींव रखेगा।

इस मौके पर जिले के तमाम पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। चंदौली में AIMIM की इस सक्रियता ने अन्य दलों के लिए भी चौकन्ना होने का संकेत दे दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button