Jaunpur

Jaunpur में वाहन चेकिंग के दौरान महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिपाही निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

राजकुमार बेनवंशी, जौनपुर

जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना थाने के मुख्य गेट के पास हुई, जहां पुलिसकर्मी नियमित चेकिंग कर रहे थे। एक युवक और उसके साथ मौजूद महिला (जो बैंक कर्मी बताई जा रही है) के साथ कहासुनी शुरू हुई, जो विवाद में बदल गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला विरोध कर रही है और घटना रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रही है, तभी एक सिपाही आक्रोशित होकर महिला पर हाथ उठाता दिखाई दे रहा है। बचाने आई महिला की बहन और भाई के साथ भी मारपीट हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामला छोटी सी बात पर बढ़ गया और पुलिसकर्मी ने नियंत्रण खो दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी सिपाही हिमांशु राव को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ आगे सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय स्तर पर आक्रोश व्याप्त है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button