Ghazipur

गौतम स्पोर्ट्स अकादमी, गैबिपुर में चौथी जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार सिंह गौतम ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट: अंकित मिश्रा।

 

अमेहता (सैदपुर): जिला स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट की दमदार शुरुआत गैबिपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स अकादमी में चौथी जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता (District Level Boxing Competition 2025) का उद्घाटन ज़ोरदार उत्साह के बीच किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार सिंह गौतम ने फीता काटकर किया।

गाजीपुर और दिलदारनगर क्षेत्र की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं और क्लबों के 250 से अधिक बॉक्सर इस टूर्नामेंट में शामिल हुए।

प्रतियोगिता में निम्नलिखित संस्थानों ने हिस्सा लिया:

गौतम स्पोर्ट्स अकादमी, सनबीम स्कूल दिलदारनगर, साह फैज पब्लिक स्कूल गाज़ीपुर, वसीम बॉक्सिंग क्लब, क्रीड़ा भारती गाजीपुर, सद्दाम बॉक्सिंग क्लब, वेद इंटरनेशनल स्कूल बासुपुर, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, एसकेबीएम इंटर कॉलेज दिलदारनगर और नोबेल सेकेंड्री स्कूल।

विभिन्न भार वर्गों के परिणाम (सब-जूनियर)

(बालक वर्ग)

37 किग्रा:

स्वर्ण – अभिषेक कुमार (नोबेल सेकेंड्री स्कूल)

रजत – आशुतोष सिंह (सद्दाम बॉक्सिंग क्लब)

कांस्य – नीतीश यादव (रामदूत इंटरनेशनल स्कूल), प्रतीक कुमार (सनबीम दिलदारनगर)

52 किग्रा:

स्वर्ण – आशुतोष यादव (क्रीड़ा भारती गाजीपुर)

रजत – जयंत यादव (गौतम स्पोर्ट्स अकादमी)

कांस्य – अजित यादव (वसीम बॉक्सिंग क्लब), आर्यन सिंह (सनबीम दिलदारनगर)

(बालिका वर्ग)

49 किग्रा:

स्वर्ण – साक्षी कुमारी (साह फैज पब्लिक स्कूल)

रजत – दिव्या प्रीत (सनबीम स्कूल दिलदारनगर)

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जोश बना आकर्षण का केंद्र

बॉक्सिंग टूर्नामेंट देर रात तक चलता रहा और हर बाउट में­ खिलाड़ियों का जज्बा देखने योग्य रहा। गैबिपुर, औड़िहार, सिधरा, करमपुर और आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

आयोजकों का वक्तव्य: चौथी बार मेजबानी गर्व की बात

गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी एक महीने पहले शुरू कर दी गई थी।

उन्होंने कहा—

“गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में लगातार चौथी बार मेजबानी मिलना हमारे लिए गौरव की बात है।”

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

मुख्य रूप से उपस्थित रहे– हैफेड डायरेक्टर संजय सिंह परसनी, क्रीड़ा भारती गाजीपुर के जिला उपाध्यक्ष डॉ. सचिन सिंह, जिला मंत्री अभय सिंह टन्नी, समाजसेवी डॉ. पी.एन. सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, वसीम अहमद, रणविजय सिंह, राजू सिंह सहित कई गणमान्य लोग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button