Ghazipur

चौकी इंचार्ज के नाक के नीचे से ट्रैक्टर हो गया चोरी

अंकित मिश्रा, गाज़ीपुर

गाज़ीपुर। खानपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत हरिहरपुर गांव में पुलिस भुजहुआ चौकी से महज एक किलोमीटर व चौकी इंचार्ज औरंगजेब के आवास से दो सौ मीटर की दूरी पर खड़े ट्रैक्टर रोटावेटर को नकाबपोस अज्ञात चोर चुरा ले गये। घटना की सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और पीड़ित से घटना के सम्बंध में जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार हरिहरपुर गांव निवासी राजेश यादव ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार की देर शाम घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर रोटावेटर घर के पास खड़ा कर दिया।

जिसके बाद वह कमरे में जाकर सो गया रात तीन बजे वह जब जगा। तो देखा खड़ा ट्रैक्टर-रोटावेटर गायब था और थ्रेसर मौके पर खड़ा था। पीड़ित किसान मुताबिक ट्रैक्टर – ट्राली रोटावेटर आपस में लगे हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल से दो सौ मीटर दूरी पर भुजहुआ चौकी इंचार्ज का रहना होता है। और एक किलामीटर की दूरी पर चौके हैं।ऐसे में पुलिस की व्यवस्था पर पोल खुल गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया रात में चोरी की घटना हुई थी पीड़ित की तहरीर पर आसपास के कैमरा को चेक किया जा रहा है, बहुत जल्द खुलासा हो गया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button