Varanasi

Varanasi: खनन का कागज मांगने पर हुआ विवाद, गिलट बाजार चौकी पर अधिवक्ताओं का हंगामा, चक्काजाम, पुलिस के खिलाफ़ जमकर हुई नारेबाजी

माधवी मिश्रा, ख़बर भारत

 

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में गिलट बाजार चौकी पर देर रात अधिवक्ताओं ने चौकी घेराव कर चक्काजाम किया, जिससे तरना-गिलट बाजार मार्ग आधे घंटे ठप रहा। चौकी प्रभारी द्वारा निर्माण कार्य के कागजात मांगने पर भड़के वकीलों ने पुलिस के चक्काजाम  करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन थाना प्रभारी अजीत वर्मा वो चौकी प्रभारी गिलट बाजार ने बातचीत कर मामले को शांत कराया।

विवाद की वजह

चौकी इंचार्ज प्रभाकर सिंह ने पत्रकारपुरम के पास खाली प्लॉट पर चल रही जेसीबी खोदाई पर रोक लगाई और अनुमति पत्र मांगे। आसपास के मकानों को नुकसान न हो, इसके लिए चेतावनी दी गई। प्लॉट मालिक अधिवक्ता ने साथियों को बुला लिया, जिससे बड़ी संख्या में वकील चौकी पहुंचे।

हंगामा और चक्काजाम

अधिवक्ताओं ने पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए विरोध में सड़क जाम कर दी, वाहनों की लंबी कतारें लगीं और राहगीर परेशान हुए। पुलिस व्यवहार पर नारेबाजी तेज हो गई, जिससे तनाव बढ़ गया। थाना कैंट व लालपुर-पांडेयपुर पुलिस भी पहुंची।

पुलिस की शांतिपूर्ण कार्रवाई

थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा व एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने दोनों पक्षों को शांत कराया। समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया गया और यातायात बहाल हो गया। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया।

हंगामे के बाद बातचीत से स्थिति हुई सामान्य

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया, लेकिन आपसी बातचीत से मामला सुलझ गया जिससे स्थिति नियंत्रण में हुई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button