VaranasiCrime

बड़ागांव थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बुजुर्ग की ईंट से मार कर किया था हत्या, 25 हजार इनामिया बदमाश से मुठभेड़

₹25,000 के इनामी अपराधी तेज बहादुर पटेल उर्फ तेजा गिरफ्तार, बुजुर्ग की हत्या का था आरोपी, बड़ागांव थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमंचा, कारतूस, मोबाइल और मुंबई का रेलवे टिकट बरामद

 

नीरज सिंह, वाराणसी

 

वाराणसी। पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के निर्देशन में बड़ागांव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के आरोपी और ₹25,000 के इनामी अपराधी तेज बहादुर पटेल उर्फ तेजा उर्फ शनी पुत्र राधेश्याम निवासी पुआरीकला, बड़ापुरा, थाना बड़ागांव, वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, मृतक का आधार कार्ड, मोबाइल फोन और मुंबई जाने का रेलवे टिकट बरामद किया गया।

थाना बड़ागांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पुआरीकला में 26 जनवरी 2025 की रात एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच में तेज बहादुर पटेल का नाम सामने आया जो हत्या के बाद मुंबई भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि तेज बहादुर पटेल वीरापट्टी रेलवे स्टेशन से मुंबई भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए उसे घायल कर पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वाराणसी और बिहार के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, चोरी और मारपीट के कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बड़ागांव, फूलपुर (वाराणसी) और नगर थाना (सारण, बिहार) के मामले शामिल हैं।

मुठभेड़ में गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिस 

निरीक्षक अतुल कुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना बड़ागांव), व०उ०नि० संदीप पाण्डेय, उ०नि० अभिषेक कुमार राय (चौकी प्रभारी हरहुआ), उ०नि० कृष्ण कुमार वर्मा, हे०का० आनन्द सिंह, का) राजन, का० लोकेश तथा सर्विलांस टीम के हे०का० संतोष कुमार और का० मनीष सिंह शामिल रहे।

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन ने बताया कि वाराणसी पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रखेगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button