Jaunpur

Jaunpur: जलालपुर के दरवेशपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर छुट्टा पशुओं का आतंक, हादसों का बना कारण

खबर भारत लाइव न्यूज़ से संवाददाता राजकुमार बेनबंशी की रिपोर्ट

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव के पास वाराणसी–लखनऊ नेशनल हाईवे पर छुट्टा और आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाईवे पर झुंड बनाकर घूमते इन पशुओं की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। छोटे-बड़े वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर अचानक सामने आ जाने से कई बार आवारा पशु वाहनों की चपेट में आकर घायल या मृत हो जाते हैं। वहीं, इन्हें बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल और कार सवार भी गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।

सरकार द्वारा जगह-जगह गौशालाएं बनाने और करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत में नेशनल हाईवे पर लगातार छुट्टा पशुओं का डेरा लगा हुआ है।

सबसे बड़ी बात यह है कि इसी मार्ग से जिले के आला अधिकारी, विधायक और मंत्री प्रतिदिन गुजरते हैं, फिर भी उनकी नजर इस गंभीर समस्या पर नहीं पड़ती। लोगों का कहना है कि यदि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि थोड़ी सी भी संवेदनशीलता दिखाएं तो इन हादसों पर रोक लग सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button