VaranasiNews

तिलक समारोह में हंगामा: खुद को प्रेमिका बताकर युवती ने रुकवाई शादी, मचा बवाल

चंदौली के अलीनगर क्षेत्र में होटल में चल रहे समारोह में अचानक पहुंची युवती; दूल्हे पर धोखा देने और आपराधिक पृष्ठभूमि के आरोप

चन्दन सिंह, चन्दौली

 

  • तिलक समारोह के दौरान युवती ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया
  • 5 साल के संबंध और शादी के वादे का लगाया आरोप
  • दूसरी शादी तय करने पर धोखा देने की बात कही
  • दूल्हे पर आपराधिक मामलों में शामिल होने का भी दावा
  • मौके पर हंगामा, पुलिस हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित

 

चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया जब एक युवती अचानक होटल में पहुंचकर खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताने लगी। समारोह में मौजूद लोगों के अनुसार, कार्यक्रम पूरी धूमधाम से चल रहा था, तभी युवती ने दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाते हुए शादी रुकवाने की कोशिश की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

युवती का आरोप है कि उसका दूल्हे के साथ पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था और युवक ने उससे शादी का वादा किया था। लेकिन बाद में उसने धोखे से दूसरी जगह शादी तय कर ली। युवती ने यह भी दावा किया कि युवक पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने यह नई शादी तय की है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि घटना को लेकर इलाके में चर्चाएं तेज हैं और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button