Varanasi

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने किशोरी को सकुशल किया बरामद

सर्विलांस और मुखबिर की मदद से पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू

माधवी मिश्रा, वाराणसी

 

 

वाराणसी, 11 मई 2026। कमिश्नरेट वाराणसी के कैंट थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 6 मई 2026 को पीड़िता के परिजन द्वारा कैंट थाने में तहरीर दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री अचानक बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि किसी युवक ने बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कैंट थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया गया और सर्विलांस टीम तथा मुखबिरों की मदद से किशोरी और आरोपी की तलाश शुरू की गई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और आरोपी युवक आशीष कुमार पटेल (21) निवासी मझगंवा कला, थाना कपसेठी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि बरामद किशोरी को आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। वहीं आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक घनश्याम निषाद, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, आरक्षी संदीप कुमार तथा महिला आरक्षी स्नेहा पांडेय की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button