Varanasi

नौतपा के कहर के बीच वाराणसी में सामाजिक संस्थाएं बनीं राहत की मिसाल, राहगीरों को बांटी गई पानी की बोतलें और ओआरएस

रिपोर्ट: वीरेन्द्र पटेल।

 

वाराणसी। उत्तर भारत में नौतपा का प्रचंड असर जारी है और इसका प्रभाव वाराणसी में भी महसूस किया जा रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए वाराणसी प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में सामाजिक संस्थाएं और समाजसेवी संगठन जरूरतमंदों के लिए राहत का काम कर रहे हैं।

गर्मी से बेहाल राहगीरों, ऑटो चालकों, ई-रिक्शा व ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत देने के उद्देश्य से समाजसेवियों द्वारा वाटर बॉटल और ओआरएस घोल का वितरण किया जा रहा है। इस नेक कार्य में समाजसेवी लगातार शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर मौजूद लोगों को राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश कुमार सिंह ने कहा, “गर्मी के इस मौसम में समाजसेवियों द्वारा किया गया यह कार्य सराहनीय और प्रेरणादायक है। यह एक पुनीत कार्य है जिसमें ई-रिक्शा, टेंपो चालकों और राहगीरों को पानी की बोतलें और ओआरएस उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि गर्मी की वजह से किसी को कोई असुविधा न हो। हम इस प्रयास के लिए सामाजिक संस्थाओं का धन्यवाद देते हैं।”

सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया गया यह प्रयास निश्चित रूप से जरूरतमंदों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है और आमजन में सकारात्मक संदेश दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button