काशी में पूर्णिमा महोत्सव का भव्य समापन, गुरुदेव ने दिया सुख-शांति का आशीर्वाद
काशी में त्रिदिवसीय पूर्णिमा महोत्सव का समापन, श्री करौली शंकर महादेव ने दिए सुख-शांति के आशीर्वाद

वाराणसी (काशी), 10 सितंबर 2025। काशी में पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर महादेव जी के सान्निध्य में आयोजित त्रिदिवसीय पूर्णिमा महोत्सव का बुधवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर गुरुदेव ने काशी को महादेव का केंद्र बताते हुए उपस्थित शिष्यों और पदाधिकारियों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया।
महोत्सव के दौरान गुरुदेव ने काशी मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारियों और शिष्यों से भेंट की। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजकों को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया।

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विवेक खन्ना, मंडल उपाध्यक्ष अधिवक्ता इलाका सिंह, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज सिंह, संगीत आयोजक प्रोफेसर श्रीमती संगीता सिंह (बीएचयू), संतोष यादव, मंडल मीडिया प्रभारी अजीत सोनी, वंदना सिंह, आकाश मिश्रा, अभिषेक, विक्रम सिंह, बलवीर सिंह, आदित्य, शिव और रिंकू जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में काशी की गलियाँ और घाट भक्ति एवं आध्यात्मिकता के रंग में सराबोर रहीं। हजारों भक्तों ने महोत्सव में हिस्सा लेकर गुरुदेव के दर्शन और आशीर्वाद का लाभ उठाया।




