डिजिटल नारी कार्यक्रम से सशक्त होंगी ग्रामीण महिलाएं: ‘PayNearBy’ की अनूठी पहल
लक्ष्य – 2030 तक 2 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाना

ख़बर भारत डेस्क
वाराणसी। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पेनियरबाय (PayNearby) द्वारा शुरू किया गया “डिजिटल नारी कार्यक्रम” तेजी से प्रभाव दिखा रहा है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को “बैंकिंग दीदी” बनाकर उन्हें वित्तीय और डिजिटल सेवाओं का प्रदाता बनाना है, जिससे वे स्वयं के साथ-साथ अपने समुदाय को भी मजबूत बना सकें।
कार्यक्रम के तहत महिलाएं डिजिटल नारी ऐप के माध्यम से नकद निकासी, फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान, बीमा और ऋण जैसी सेवाएं अपने गांवों में ही उपलब्ध करा रही हैं। इससे उन्हें एक स्थायी आय का साधन मिलता है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं।
कैसे काम करता है यह कार्यक्रम:
- प्रशिक्षण और मार्गदर्शन: महिलाओं को संरचित प्रशिक्षण देकर बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं में दक्ष बनाया जाता है।
- सुपर ऐप की सुविधा: एक विशेष ऐप के माध्यम से वे आवश्यक सेवाएं अपने मोबाइल पर ही संचालित कर सकती हैं।
- स्थायी आजीविका: रोजमर्रा की वित्तीय सेवाएं प्रदान कर महिलाएं अपने लिए आय के साधन विकसित कर रही हैं।
- सामुदायिक प्रभाव: डिजिटल नारियाँ अपने समुदाय में आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन की मिसाल बन रही हैं।
इस अवसर पर MLC धर्मेंद्र सिंह (वाराणसी) ने कहा:
️ “डिजिटल नारी कार्यक्रम महिलाओं को केवल सेवाएं प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें नेतृत्व की भूमिका में स्थापित करने का माध्यम बन रहा है। यह पहल वास्तव में प्रधानमंत्री के ‘लखपति दीदी’ अभियान को नई ऊर्जा दे रही है।”
वहीं, डॉ. सारिका श्रीवास्तव, डायरेक्टर, अशोका इंस्टीट्यूट ने कहा:
️ “पेनियरबाय की यह पहल ग्रामीण भारत की महिलाओं में डिजिटल साक्षरता और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई चेतना जगा रही है। हमें इस यात्रा का हिस्सा बनने पर गर्व है।”
प्रमुख लक्ष्य:
- देशभर में महिलाओं का एक सशक्त डिजिटल नेटवर्क तैयार करना
- गांवों और कस्बों में महिलाओं के लिए स्वरोज़गार के अवसर पैदा करना
- 2030 तक 2 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाना
- ग्रामीण समुदायों में वित्तीय सेवाओं की पहुँच को घर-घर तक ले जाना




