Chandauli

इन्वर्टर की बैटरी में पानी डालते समय लगा करंट, 28 वर्षीय युवक की मौत

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम, सकलडीहा के बभनपुरा गांव में हादसे के बाद पसरा मातम

रंधा सिंह, चन्दौली

चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, ऐसे में उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मृतक की पहचान दीपक तिवारी (28), पुत्र राकेश तिवारी, निवासी बभनपुरा के रूप में हुई है।

 

कोर्ट के आदेश पर VDA के JE समेत 7 पर FIR: नक्शा पास कराने के नाम पर ₹5 लाख मांगने, मारपीट और रिश्वतखोरी के आरोप

 

परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह दीपक घर में लगे इन्वर्टर की बैटरी में पानी डाल रहे थे। इसी दौरान बैटरी का कनेक्शन निकालते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गए।

करंट लगने से दीपक गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही गिर पड़े। हादसा होते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

चंदौली में 1.25 करोड़ का गांजा बरामद, कंटेनर के गुप्त बॉक्स में छिपाकर ले जा रहे थे 2.51 कुंतल गांजा

 

दीपक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। अपने इकलौते बेटे को खोने के बाद माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

चेकिंग के दौरान हंगामा, किन्नरों के बीच डटी रहीं चौकी प्रभारी दीक्षा पाण्डेय; बिना हेलमेट बाइक का चालान

 

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे के संबंध में पुलिस की ओर से आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक सामान्य घरेलू काम के दौरान हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। दीपक की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

ब्रेजा बनी ‘पायलट’, ट्रक में पुट्टी के नीचे शराब… चंदौली में तस्करी का अनोखा पैटर्न पकड़ा गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button