News

Chandauli: मुगलसराय स्टेशन के बाहर बुजुर्ग दंपती से मारपीट, बहू समेत चार नामजद

रंधा सिंह, चन्दौली

 

चंदौली। डीडीयू रेलवे स्टेशन के बाहर पारिवारिक विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उनके 70 वर्षीय पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोलकाता से मुगलसराय पहुंची महिला ने अपनी बहू, उसके माता-पिता और भाइयों समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसे और चप्पलों से पीटा गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति पर पाइप और ईंट से हमला किया गया।

 

 

बताया गया कि महिला के इकलौते बेटे की शादी दिसंबर 2025 में चंदौली के गोधना निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि 23 अक्टूबर को मुगलसराय स्टेशन के बाहर बहू और उसके परिजनों ने बुजुर्ग दंपती को घेरकर मारपीट की। घटना में महिला, उनके पति और बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य परिजन को चोटें आईं।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button