Ghazipur

Ghazipur: खानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर चोर गिरफ्तार गये जेल

अंकित मिश्रा

 

खानपुर, गाज़ीपुर। थानाक्षेत्र के बहेरी गाँव के पास से चार चोरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, उनके पास लाखों के चोरी के माल को बरामद कर संबंधित धाराओ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष खानपुर शैलेंद्र प्रताप सिंह मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे कि तभी मुखबिर की सूचना पर सतर्क होकर बहेरी गाँव के पास चेकिंग की जाने लगी। तभी बिहारिगंज के रास्ते दो बोलेरो गाड़ी को आता देखा गया जिसको रुकने का इशारा किया गया। वही पुलिस टीम को देख वाहन चालक गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास कर ही रहे थे कि तभी पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गये युवको भागने का कारण और दोनों वाहनों की तलाशी ली जाने पर वाहन सँख्या 213.500 किग्रा ताँबे का तार व 65.300 किग्रा एल्युमिनियम का का तार बरामद कर लिया गया।

वही पकड़े गए युवको से कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर अपना नाम क्रमसः चंदन पुत्र स्व. बांकेलाल थाना चंदवक जनपद जौनपुर, रामसकल पुत्र बांकेलाल निवासी थाना चंदवक व संजय पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम खानापट्टी गायघाट थाना सिकरारा जनपद जौनपुर तथा पंकज पुत्र स्व. बांकेलाल निवासी चंदवक थाना चंदवक जनपद जौनपुर बताया।

पकड़े गये युवको ने बताया कि सैदपुर थानाक्षेत्र के जीयनपुर कैनाल से लगभग तीन महीने पूर्व इनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।बाकी का माल ये पटना (बिहार) से चोरी कर बेचने हेतु जा रहे थे कि पकड़े गए।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि मामला सज्ञान में इस मामले में दो बोलेरो गाड़ी जिसका नम्बर WB40-AM-5600 व WB40-AK-7205 दोनों वाहनों से चोरी के माल बरामद किये गए हैं। जिनकी कीमत लगभग दो लाख रुपये होंगी। पकड़े गए चारों अभियुक्तों को संबंधित धाराओ में जेल भेज दिया गया है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button