Chandauli

Chandauli: अचानक लगी आग से सुल्तानपुर–दाउदपुर में 5 बीघा धान की फसल जलकर नष्ट

चंदन सिंह, चन्दौली

चंदौली: सदर विकासखंड के ग्राम सभा सुल्तानपुर निवासी किसान सुजीत कुमार मिश्रा की दाउदपुर मौजा स्थित सिवान में लगी धान की खड़ी फसल में बुधवार देर शाम अचानक आग लग गई। इस हादसे में सुजीत मिश्रा की लगभग दो बीघा धान की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। वहीं, आग की चपेट में आकर दाउदपुर निवासी बहादुर यादव की भी करीब तीन बीघा धान की फसल जल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग किस कारण से लगी, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। आग तेजी से फैलती चली गई और जब तक किसान कुछ समझ पाते, तब तक करीब पांच बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

पीड़ित किसानों का कहना है कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाने और नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। किसानों ने यह भी कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हर साल इस तरह की घटनाओं से किसान प्रभावित होते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button