News

सख्त एक्शन मोड में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, सड़कों पर उतरकर परखी यातायात व्यवस्था

बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर पुलिस आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

माधवी मिश्रा, वाराणसी

 

वाराणसी में सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल स्वयं सड़कों पर उतरे। दिनांक 15 जनवरी 2026 को उन्होंने नदेसर, अंध्रापुल, रोडवेज, इंग्लिशिया लाइन, लहरतारा सहित शहर के प्रमुख इलाकों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने मौके पर यातायात की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।

कैन्ट थानान्तर्गत खजुरी के रिहायशी एरिया में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत चार गिरफ्तार

 

इस दौरान पुलिस आयुक्त महोदय ने स्वयं बिना नंबर प्लेट के वाहनों की सघन चेकिंग की और ऐसे सभी नियम उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सड़कों और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को यातायात जाम का प्रमुख कारण बताते हुए दुकानदारों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने यातायात पुलिस और सिविल पुलिस को आपसी समन्वय के साथ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि नो-पार्किंग जोन, अवैध पार्किंग और सड़क किनारे खड़े वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने कहा कि यातायात सुधार एक सतत प्रक्रिया है और इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ आमजन का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरंतर अभियान चलाकर शहर की यातायात व्यवस्था को जनसुविधाजनक, सुरक्षित और सुचारु बनाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button