वी. जी. एम. पब्लिक स्कूल में गणित प्रदर्शनी और एक्टिविटी प्रतियोगिता का रंगारंग हुआ भव्य आयोजन

रिपोर्ट: वीरेंद्र पटेल।
वाराणसी। शनिवार को सरस्वती नगर कॉलोनी, परमानंदपुर स्थित वी. जी. एम. पब्लिक स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए गणित प्रदर्शनी (Math Exhibition) और पीजी से यूकेजी तक के छोटे बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधि प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नन्हे-मुन्ने बच्चों (पीजी से यूकेजी) ने म्यूजिकल चेयर, स्पून बैलेंसिंग रेस और अल्फाबेट रेस जैसी मजेदार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उनकी मासूमियत और जोश ने अभिभावकों के दिल जीत लिए। वहीं कक्षा 1 से 8 के छात्रों ने गणित से जुड़े आकर्षक मॉडल तैयार किए और उन्हें प्रभावशाली तरीके से समझाया। बच्चों की प्रस्तुतियां इतनी शानदार थीं कि अभिभावकों को विभिन्न मॉडलों का मूल्यांकन करने में खासी मेहनत करनी पड़ी।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदर्शनी की जमकर तारीफ की और इसे यादगार बताया। स्कूल के मानक निदेशक पी. एन. सिंह एवं प्रबंधक श्रीमती निर्मला सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार जताया और वही सभी देशवासियों और समस्त टीचर, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावक को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दिए। अकादमिक डायरेक्टर शशि प्रताप सिंह एवं एडमिन डायरेक्टर रवि प्रकाश सिंह ने छात्रों को उनकी बेहतरीन प्रस्तुति के लिए बधाई दी।
इस सफल आयोजन में प्रधानाचार्य होसिला प्रसाद सिंह, उप-प्रधानाचार्य योगेंद्र प्रसाद सिंह, एडमिनिस्ट्रेटर अभिषेक अस्थाना, सभी शिक्षकगण और अभिभावकों का अहम योगदान रहा। स्कूल परिवार ने ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी बताया।



