Chandauli

चन्दौली के सुल्तानपुर गांव में 25 लाख रुपये की बड़ी चोरी, नगदी और गहने लेकर फरार चोर

चन्दन सिंह, चन्दौली

 

चंदौली। जनपद चंदौली के विकास खंड सदर अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में अल सुबह एक घर में हुई चोरी की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। अज्ञात चोरों ने सुनील पाण्डेय के घर में घुसकर नगदी और सोने-चांदी के गहनों समेत करीब 25 लाख रुपये का माल लूट लिया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर देर रात घर में घुस आए और अंदर से दरवाजे की कुंडी बंद कर दी। उन्होंने आराम से पूरे घर की तलाशी ली और अलमारी का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। सुबह जब परिवार जागा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और चोर फरार हो चुके थे।

कितना सामान चोरी हुआ?

सुनील पाण्डेय ने बताया कि चोरों ने लगभग 50 से 60 हजार रुपये नकद के साथ करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। लूटे गए सामान में सोने के हार, कंगन, कान के तीन जोड़ी आभूषण, अन्य कीमती जेवरात और महंगी साड़ियां शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार के सदस्य रो-रोकर बुरा हाल हैं।

ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस गश्त पर सवाल

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से रात्रि गश्त नहीं हो रही है, जिसके कारण चोरों के हौसले बढ़ गए हैं। उन्होंने पुलिस से तुरंत चोरी का खुलासा करने और गांव में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही नवही चौकी प्रभारी तरुण कश्यप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मोबाइल फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। मामले की जांच चल रही है।

फिलहाल गांव में इस चोरी की घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। लोग सुरक्षित रहने के लिए प्रभावी पुलिस व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button