Varanasi

वाराणसी GRP की बड़ी कामयाबी: 65 लाख रुपये के 310 चोरी और गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों को लौटाई खुशियां

GRP और सर्विलांस टीम के संयुक्त अभियान से मिली बड़ी सफलता

 

वाराणसी। वाराणसी कैंट जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और प्रयागराज की सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने विभिन्न ट्रेनों और रेलवे स्टेशन परिसरों से चोरी अथवा गुम हुए कुल 310 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये आंकी गई है। अदालत के आदेश के बाद इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

देश के कई राज्यों से वाराणसी पहुंचे मोबाइल स्वामी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोबाइल फोन बरामद होने के बाद उनके स्वामियों से संपर्क किया गया। सूचना मिलने पर झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग अपने मोबाइल लेने वाराणसी पहुंचे। लंबे समय से खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

 

 

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने जताया आभार

अपना मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने जीआरपी और सर्विलांस टीम की सराहना की। इलाहाबाद से मोबाइल लेने पहुंचीं सरोज यादव ने बताया कि उनका फोन फरवरी महीने में गुम हो गया था और उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह दोबारा मिल पाएगा। वहीं वाराणसी निवासी गुंजन यादव ने करीब साढ़े तीन महीने पहले खोया अपना मोबाइल वापस मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस और जीआरपी टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक तकनीक और सर्विलांस की मदद से गुमशुदा एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश लगातार की जा रही है। यात्रियों और आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाने अथवा ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

तकनीक और टीमवर्क से मिली सफलता

जीआरपी और सर्विलांस सेल के इस अभियान को यात्रियों की सुरक्षा और उनके खोए सामान की बरामदगी की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। एक साथ 310 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाने से पुलिस की कार्यशैली और तकनीकी दक्षता की भी सराहना हो रही है।

 

भूसी की आड़ में बिहार जा रही 61 लाख की अवैध बीयर पकड़ी गई, चंदौली पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोचा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button