ChandauliVaranasi

चंदौली में बारिश बनी आफत, मुगलसराय की सड़कें और गलियां जलमग्न

लाट नंबर-2, वार्ड 19, वार्ड-7 और पटेल नगर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित, घरों में घुसा बारिश का पानी

रंधा सिंह, चन्दौली 

चंदौली। लगातार हो रही बारिश से मुगलसराय इलाके में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। शहर की कई सड़कें और गली-मोहल्ले पानी से लबालब भर गए हैं, वहीं कई स्थानों पर बरसात का पानी लोगों के घरों में भी घुसने लगा है।

 

गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच वाराणसी में अलर्ट, पुलिस कमिश्नर और डीएम ने मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

 

लाट नंबर-2, वार्ड नंबर 19, वार्ड नंबर 7 और पटेल नगर में जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित है और घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लगातार बारिश के कारण जल निकासी की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द पानी की निकासी नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने नगर प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने, नालियों की सफाई कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button