Ghazipur

सिधौना में नुक्कड़ नाटक कर रहे कलाकारों ने साथ मनबढ़ों ने की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

गाली-गलौज के बाद कार्यक्रम बंद कराने का आरोप, एक कलाकार घायल; पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी

आकाश पाण्डेय, गाज़ीपुर 

 

 

 

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना चौकी के पास शनिवार को नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि संदीप यादव अपनी कलाकार टीम के साथ नुक्कड़ सभा और नाटक का आयोजन कर रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की कार वहां आकर खड़ी हो गई। कलाकारों की ओर से गाड़ी आगे करने के लिए कहे जाने पर कार सवार कुछ युवक कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए बाहर निकले और कार्यक्रम रोकने को लेकर विवाद करने लगे।

आरोप है कि युवकों ने जबरन नुक्कड़ नाटक बंद करा दिया और कलाकारों के साथ मारपीट की। मारपीट में एक कलाकार के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है। घायल कलाकार का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं, महिला कलाकारों के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद कलाकारों ने सिधौना चौकी पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस काले रंग की कार और उसमें सवार युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button