News

वाराणसी: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में गंगा में किया अस्थि विसर्जन, सपा नेता अमन यादव ने उठाए सवाल

लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संकल्प दोहराया, चुनाव आयोग से निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने की मांग

ख़बर भारत।

 

वाराणसी। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में मां गंगा में अस्थि विसर्जन किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनता के मताधिकार की गरिमा बनाए रखने की मांग उठाई।

अमन यादव की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संविधान की मूल भावना को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

अमन यादव ने कहा कि देश में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करे, ताकि जनता का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का सम्मान करना और उसकी रक्षा करना भी जरूरी है।

संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प

सपा नेता ने कहा कि जनता की आवाज उठाना और संविधान की मूल भावना की रक्षा करना समाजवादी विचारधारा का प्रमुख संकल्प है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। अमन यादव के मुताबिक, समाजवादी साथी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर हर स्तर पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button