News

Varanasi: कृषि कर्मचारियों की मंडलीय बैठक में उठी 10 सूत्रीय मांगें, उप कृषि निदेशक ने जल्द निस्तारण का दिया आश्वासन

वीरेंद्र पटेल, वाराणसी

~ अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की मंडलीय बैठक सम्पन्न, कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों पर हुई चर्चा

~ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में वाराणसी में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन


 

वाराणसी में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा के नेतृत्व में शुक्रवार 08 मई 2026 को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ वाराणसी मंडल की मंडलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया तथा विभागीय समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जनपद वाराणसी के पत्रांक संख्या 4 दिनांक 04.05.2026 में दर्ज 10 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इस संबंध में उप कृषि निदेशक वाराणसी के साथ सीधी वार्ता भी की गई, जिसमें कर्मचारियों ने अपने संवर्ग से जुड़ी समस्याओं और लंबित मामलों को विस्तारपूर्वक रखा।

अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि लंबित मामलों के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों ने भी उम्मीद जताई कि विभाग स्तर पर उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।


बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ पांडे, उपाध्यक्ष मसूद खान, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ वाराणसी मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सोनकर तथा कोषाध्यक्ष राम हंस कुशवाहा मौजूद रहे।

इसके अलावा जौनपुर जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री सकल नारायण पटेल, गाजीपुर जिला अध्यक्ष रजनीश पाल, वाराणसी अध्यक्ष हेमलता भारती, मंत्री प्रियंका गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी.वी. सिंह, संगठन मंत्री सौरभ सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल राज समेत बड़ी संख्या में सदस्य और पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में कर्मचारियों की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया गया तथा भविष्य में कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से संघर्ष जारी रखने की बात कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button