आजमगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 दरोगा-इंस्पेक्टर हुए इधर से उधर, मनीष पाल बने एसपी के पीआरओ
निजामाबबाद प्रकरण के बाद कार्रवाई, एसपी डॉ. अनिल कुमार का सख्त संदेश—लापरवाही बर्दाश्त नहीं

आरिफ अंसारी, खबर भारत
~ आजमगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
~ 15 दरोगा-इंस्पेक्टर ट्रांसफर, कई थानों की बदली कमान
~ निजामाबाद प्रकरण के बाद कार्रवाई तेज, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार का सख्त संदेश—लापरवाही बर्दाश्त नहीं
~ मनीष पाल बने एसपी के पीआरओ
आजमगढ़ में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने 15 दरोगाओं और इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कई अहम थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी है। इस कार्रवाई को जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के तौर पर देखा जा रहा है।
निजामाबाद थाने से शुरू हुआ बड़ा बदलाव
सबसे चर्चित तबादला निजामाबाद थाने में हुआ है। हाल ही में छापेमारी के दौरान दरवाजा तोड़ने की घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक हीरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटाकर मीडिया सेल का प्रभारी बना दिया गया। उनकी जगह सिधारी थाने में तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को निजामाबाद का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
सिधारी और मीडिया सेल में भी बदलाव
मीडिया सेल के प्रभारी रहे राजीव कुमार मिश्रा को सिधारी थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, कई अन्य थानों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है, जिससे पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।
अन्य प्रमुख तबादले
प्रशासनिक आदेश के तहत कई अहम जिम्मेदारियां बदली गई हैं—
- अमित कुमार त्रिपाठी (विशेष चोरी अनावरण टीम) → प्रभारी, गंभीरपुर
- अखिलेश कुमार सिंह (गंभीरपुर) → मेहनाजपुर
- मनीष पाल (मेहनाजपुर) → एसएसपी के पीआरओ
- विनय कुमार सिंह (पीआरओ) → प्रभारी, जीयनपुर
- राजकुमार सिंह (जीयनपुर) → प्रभारी, साइबर थाना
- अनुराग कुमार (कंधरापुर) → महाराजगंज
- केदारनाथ मौर्य (महाराजगंज) → कंधरापुर
- सुनील कुमार (बिलरियागंज) → रौनापार
- मंतोष सिंह (रौनापार) → अहिरौला
- अमित कुमार मिश्रा (अहिरौला) → बिलरियागंज
- देवेंद्र प्रताप सिंह (साइबर थाना) → फूलपुर
- सच्चिदानंद यादव (फूलपुर) → पुलिस लाइन
सख्ती और जवाबदेही का साफ संदेश
इस बड़े फेरबदल को प्रशासन की सख्त कार्यशैली के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हाल के विवादों और घटनाओं को ध्यान में रखते हुए एसएसपी ने यह साफ कर दिया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बेहतर पुलिसिंग के लिए नई रणनीति
अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के बदलाव से न केवल पुलिसिंग में सुधार होगा, बल्कि जनता का भरोसा भी मजबूत होगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देकर सिस्टम को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है।
कानून-व्यवस्था पर रहेगा खास फोकस
पुलिस प्रशासन ने संकेत दिया है कि आगे भी जरूरत पड़ने पर इसी तरह के कड़े फैसले लिए जाएंगे, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को हर हाल में मजबूत रखा जा सके।

