Varanasi

काशी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब।

वाराणसी के रोहनिया कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत का हुआ भव्य स्वागत।

रिपोर्ट: विशाल कन्नौजिया 

 

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र की परिचयात्मक बैठक रविवार को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुई। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक रावत के प्रथम काशी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक ढंग से ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और डमरू की धुन के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम की शुरुआत कचहरी स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रोहनिया स्थित कार्यालय पहुंचा, जहां मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। काशी की परंपरा के अनुरूप डमरू की धुन और जयघोष से पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण हो उठा।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित समाज के विश्वास और समर्थन के साथ वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अनुसूचित जाति, वंचित एवं शोषित समाज के सम्मान और विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक जिन महापुरुषों को अपेक्षित सम्मान नहीं मिला, उन्हें भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का कार्य किया। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के पंचतीर्थ का विकास, संत रविदास कॉरिडोर का निर्माण, संत कबीर से जुड़े स्थलों का विकास तथा काशी के सुंदरीकरण जैसे अनेक कार्य अनुसूचित समाज के गौरव को बढ़ाने वाले हैं।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री रजनीश कनौजिया ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष अजित रावत ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत को बाबा श्री काशी विश्वनाथ का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं विशाल पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक में पूर्व सांसद बी.पी. सरोज, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट रंजीत रावत, प्रदेश मंत्री अशोक सोनकर, क्षेत्रीय महामंत्री रजनीश कनौजिया, जितेंद्र सोनकर, पूर्व चेयरमैन निर्मला आनंद, वाराणसी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश प्रियदर्शी, महानगर अध्यक्ष मनोज सोनकर, प्रयागराज के राजेश सोनकर, सोनभद्र के सरजू बैसवार, यमुनापार के राजमणि पासवान, गंगापार के आशीष भारतीय, मछलीशहर के रामसूरत सहित काशी क्षेत्र के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button